कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज दिनांक- फरवरी 03, 2021 थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
1 min readमहराजगंज सुनील कुमार पाण्डेय
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 3.02.2021 को थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान मय हमराह के मु0अ0सं0 19/2021 धारा-377 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट व 67B(ख) आई0 टी0 एक्ट की विवेचना मे मामूर थे, कि मुखविर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2021 धारा-377, भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट व 67B(ख) आई0 टी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त को थाना कोल्हुई अन्तर्गत कस्बा कोल्हुई के लोटन तिराहा जनपद महराजगंज से समय करीब 07:20 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर पुलिस हिरासत में लिया गया व विधिक कार्यवाही करते हुये चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1.आकाश पुत्र अरून साहनी उम्र 19 वर्ष
2. अरसद पुत्र मुस्तफा उम्र 20 वर्ष नि0गण कोल्हुई बाजार थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
*बरामदगी*- एक अदद मोबाईल फोन एनड्राईड वीवो कम्पनी
*पुलिस टीम*-
1 रामसहाय चौहान थानाध्यक्ष कोल्हुई जनपद महराजगंज
2 हे0 का0 गिरीजेश कुमार यादव कोल्हुई जनपद महराजगंज
3 का0 विशाल सिंह जनपद महराजगंज
4 म0 आ0 प्रियंका यादव जनपद महराजगंज